मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पंचकूला विकास रैली में मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषण की थी। इसके एक माह बाद भी कॉलेज के लिए जमीन नहीं मिल पाई है। हरियाणा सरकार की इस बहुमुखी प्रोजेक्ट के लिए जिला प्रशासन, हुडा और नगर निगम संयुक्त तौर पर जगह की तलाश में है, लेकिन सहमति न बन पाने के कारण मामला कुछ समय के लिए लटक सकता है।
मनसा देवी कांप्लेक्स में जिस जगह मेडिकल कॉलेज बनाने के कयास लगाए जा रहे हैं, वहां पर बनी एक अवैध कॉलोनी सबसे बड़ी बाधा है। अगर इस कॉलोनी को हटाया भी जाता है तो मेडिकल कॉलेज के लिए यह जगह पर्याप्त नहीं है। जबकि बाकी जगह भी विवाद में है।
इस संबंध में पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता लगातार कह रहे थे कि मनसा देवी कांप्लेक्स में एक साइट है, जो जनरल अस्पताल के नजदीक पड़ेगी और यहां पर मेडिकल कॉलेज बन सकेगा। लेकिन इस साइट पर बनी गांधी कॉलोनी मेडिकल कॉलेज की राह में सबसे बड़ा रोड़ा है।
इस कॉलोनी को हटाने से पहले यहां के लोगों को फ्लैट बनाकर देने होंगे। हालांकि कॉलोनियों के पुनर्वास के लिए काम जरूर चल रहा है, लेकिन गांधी कॉलोनी के लिए अभी स्कीम नहीं आई है। फ्लैटों का निर्माण होने के बाद ही यह कॉलोनी शिफ्ट की जा सकेगी।
हुडा के पास जगह
मोगीनंद में मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए पर्याप्त जगह
सेक्टर-32 में हुडा के पास जगह मौजूद है।
कोट्स
एमडीसी में ही मेडिकल कॉलेज बनेगा। पहले कॉलोनी वासियों को जगह दी जाएगी। उसके बाद मेडिकल कॉलेज बनाने का काम शुरू होगा।
- ज्ञानचंद गुप्ता, विधायक पंचकूला।
कोट्स
सरकार ने पंचकूला वासियों से मेडिकल कॉलेज खोलने के वायदे किए हैं। यहां के लोगों की यह पुरानी मांग है। प्रदेश सरकार को इसे जल्द पूरा करना चाहिए। लेकिन काम करने की गति को देखकर ऐसा लगता है कि सरकार अपने काम के प्रति गंभीर नहीं है। - प्रवीण अत्रेय, प्रवक्ता इंडियन नेशनल लोकदल, पंचकूला।