पंचकूला। मीडिया महाकुंभ राष्ट्र गौरव अवार्ड 12 अगस्त को सेक्टर-1 के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस ऑडिटोरियम में प्रदान किए जाएंगे। इसमें खेल, मीडिया, शिक्षा एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में देशभर में पहचान बनाने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में 17 राज्यों से आए प्रतिनिधि और विशिष्टजन शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम के तहत 11 अगस्त को शाम 4:00 बजे पत्रकारिता की दशा और दिशा विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार भी होगा। इसमें देशभर से वरिष्ठ पत्रकार, मीडिया विशेषज्ञ और विद्वान विचार साझा करेंगे। वरिष्ठ समाजसेवी राजेश शर्मा ने बताया कि मीडिया महाकुंभ राष्ट्र गौरव अवार्ड समारोह समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कदम होगा। यह आयोजन विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट व्यक्तित्वों को एक मंच पर लाकर आपसी संवाद और प्रेरणा का वातावरण तैयार करेगा।