फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एंबुलेंस से एमडीटी और मोबाइल चोरी, ईएमटी ने दर्ज कराया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल की अंतिम लोकेशन सेक्टर-5 इंद्रधनुष के पास ट्रेस की गई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



पंचकूला। सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल में कार्यरत ईएमटी (एंबुलेंस मेडिकल टेक्नीशियन) के तीन मोबाइल फोन और एमडटी डिवाइस चोरी होने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित ने सेक्टर-7 स्थित थाने में शिकायत दी है।

ईएमटी अमित कुमार ने पुलिस को बताया कि वह 28 अप्रैल की रात एंबुलेंस पर नाइट शिफ्ट में ड्यूटी कर रहे थे। उनके साथ ड्राइवर कृष्ण कुमार भी मौजूद थे। रात करीब 12 बजे वह एंबुलेंस के ड्राइवर रूम में एमडीटी (मोबाइल डाटा टर्मिनल) चार्जिंग पर लगाकर बाथरूम के लिए बाहर चले गए। जब वह कुछ देर बाद लौटे तो पाया कि एमडीटी डिवाइस और उनके तीन मोबाइल फोन गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



एंबुलेंस कंट्रोल रूम को सूचना देने के बाद 112 की मदद से डिवाइस की अंतिम लोकेशन सेक्टर-5 इंद्रधनुष के पास ट्रेस की गई। काफी तलाश के बावजूद सामान नहीं मिला। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक अमनदीप को सौंपी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें