फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दो घंटे की बारिश से लबालब भरा एमडीसी अंडरपास, करीब चार घंटे तक बंद रही आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर में मंगलवार को दो घंटे की बारिश के बाद शहर की सड़कें और सेक्टर-5 में एमडीसी (मनसा देवी कांप्लेक्स) अंडरपास लबालब भर गया। इस कारण अंडरपास से आगे के एडीसी इलाके में करीब चार घंटे तक आवाजाही पूरी तरह से बंद रही। इस कारण लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा और उनको मनीमाजरा की ओर से अन्य रास्तों से होकर आगे जाना पड़ा। जहां सड़कों और अंडरपास में पानी भर जाने के कारण रास्ते बंद हो गए। वहीं, वहीं सेक्टरोंं की रोड-गली जाम होने के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया। इसके अलावा पंचकूला में सेक्टर-6 के लाइट पॉइंट के पास एक पेड़ गिर गया। शहर में पानी भरने के बाद शाम के समय सभी चौकों और पंचकूला में प्रवेश करने वाले रास्तों पर जाम के हालात बने रहे। इस दौरान दो घंटे का जाम लगा रहा। वहीं, इंदिरा कॉलोनी का नाला बारिश के बाद भर गया और यहां बाढ़ जैसे हालात बने रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर बाद 3 बजे बारिश होने के बाद सेक्टरों की रोड और गलियों के जाम होने के कारण सड़कों पर पानी भर गया। इस कारण सेक्टर-7 से लेकर 12 तक और 15, 16 सहित सभी चौकों और सड़कों पर जलभराव के करण लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। वहीं, शहर के बार्डर एरिया में भी पानी भर जाने के कारण जाम के हालात बने रहे। आईटी पार्क से एमडीसी-5 होकर पंचकूला आने वाले लोगों के लिए रास्ता पूरी तरह जाम हो गया। इसके बाद चंडीगढ़ से आने जाने वाले लोगों ने पंचकूला - चंडीमंदिर के लाइट पॉइंट से इंट्री की। इस दौरान लोगों को जाम मेंं एक घंटे तक फंसे रहना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें