फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नए सत्र से पंचकूला में शुरू होगी एमबीए और एमसीए की पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
एआईसीटीई से मिली मंजूरी, सेक्टर-1 स्थित राजकीय पीजी कॉलेज में होंगे संचालित कोर्स
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। अब पंचकूला जिले के विद्यार्थियों को एमबीए और एमसीए जैसे प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। सेक्टर-1 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर (पीजी) कॉलेज में आगामी शैक्षणिक सत्र से एमबीए और एमसीए पाठ्यक्रम नियमित रूप से शुरू किए जाएंगे। इससे जिले के हजारों विद्यार्थियों को अपने ही शहर में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा।
राजकीय पीजी कॉलेज में इन दोनों कोर्सों को शुरू करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग पहले ही हरी झंडी दे चुका है। इसके साथ ही ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) से भी आवश्यक अनुमति प्राप्त हो चुकी है। कॉलेज प्रशासन ने दोनों पाठ्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर ली है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन

कॉलेज की प्रिंसिपल शैलजा छाबड़ा ने बताया कि नए सत्र से एमबीए और एमसीए दोनों पाठ्यक्रम नियमित रूप से संचालित किए जाएंगे। फीस से संबंधित विवरण एआईसीटीई को भेज दिए गए हैं। जैसे ही फीस को अंतिम रूप दिया जाएगा, इन पाठ्यक्रमों को उच्च शिक्षा विभाग के एजुकेशन पोर्टल पर ओपन कर दिया जाएगा, ताकि इच्छुक विद्यार्थी आवेदन कर सकें।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कॉलेज में आवश्यक आधारभूत ढांचे, योग्य फैकल्टी और शैक्षणिक संसाधनों की व्यवस्था की जा रही है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें