बठिंडा में जंजीरों से हाथ बांधकर प्रदर्शन करते मेयर बलवंत राय नाथ।
कार्यकाल की अवधि पूरी होने से 4 दिन पहले मेयर बलवंत राय नाथ ने खुद को जंजीरों में बांधकर रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने वित्तमंत्री पर उनके हाथ बांधने व कोई काम न करने देने के आरोप लगाए।
मेयर बलवंत राय नाथ कार्यकाल पूरा होने से पहले निगम के हाउस की बैठक बुलाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने विभिन्न वार्डों में करवाए जाने वाले विकास कार्यों के इस्टीमेट बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए थे। अधिकारियों ने इस्टीमेट बनाकर उनके पास नहीं भेजे। इस पर मेयर हाउस की बैठक नहीं बुला सके। इससे भड़के मेयर व उनके समर्थकों ने रोष प्रदर्शन किया। मेयर ने कांग्रेस पर फंड तथा विकास के काम रोकने के आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा किए जाने वाले काम कांग्रेस नगर सुधार ट्रस्ट या अन्य एजैंसियों से करवा रही है जिससे निगम की छवि भी खराब हो रही है। इस मौके पर भाजपा की डिप्टी मेयर गुरिंद्रपाल कौर मांगट के अलावा अकाली दल के कई पार्षद तथा अन्य नेता उपस्थित थे।