माता मनसा देवी मंदिर और कावरिया ड्यूटी पर तैनात 250 होमगार्ड कर्मी तनख्वाह नहीं मिलने से पूरी तरह से निराश हो चुके हैं।
कुछ कर्मियों ने वेतन के लिए माता मनसा देवी मंदिर में ड्यिूटी पर तैनात रहते हुए भी नौ दिन का व्रत रखा है। उन्हें अब इंतजार है अपनी मन्नत पूरी होने का इंतजार है।
इससे पहले भी हर तीसरे और चौथे महीने के अंतराल पर कर्मियों की तनख्वाह रुकती रही है, जिससे उन्हें कई आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ा है।
हालांकि, उपायुक्त ने महीने के आखिरी सप्ताह तक वेतन का भुगतान करने की बात कही है। इसके बाद मन्नत पूरी होने की आशा जाग उठी है।
वेतन न मिलने से त्रस्त होमगार्ड कर्मियों का कहना है, कोई सुने ना सुने, माता मनसा देवी उनकी समस्या जरूर सुनेंगी।
कर्मचारियों ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि मंदिरों में तैनात होमगार्ड कर्मियों की ही तनख्वाह रोक जाती हैं, अन्य जगहों पर तैनात कर्मियों का वेतन हर माह समय पर मिल रहा है।
कर्मचारियों ने बताया कि वे ड्यूटी भी मुस्तैदी से करते हैं, फिर भी वेतन समय से नहीं मिल पाता। इस संबंध में कई बार आला अधिकारियों से मिल चुके हैं।
हर बार मिलने के बाद वेतन मिल जात है, लेकिन उसके बाद फिर दो से तीन वेतन नहीं मिलता। बिना वेतन के ही महीनों काटने पड़ते हैं।
तंग आ चुके हैं तगादे से
होमगार्ड कर्मियों को लगातार तीन महीने से सैलरी नहीं मिली है। आर्थिक तंगी से परेशान कर्मी बच्चों के स्कूल की फीस और घर खर्च के लिए मिलने वालों से उधार तक ले चुके हैं।
होमगार्ड कर्मियों ने बताया कि अब चौथा महीना भी पूरा होने वाला हैं। जरूरतें पूरी करने के लिए जिनसे पैसा लिया था, अब तगादे के लिए उनके फोन आने लगे हैं।
वेतन न मिलने से हमारे में पास लिए गए पैसे लौटाने के लिए भी रकम नहीं है।
हम बार मिलता है सिर्फ आश्वासन
आर्थिक रूप से परेशान होमगार्ड कर्मियों ने बताया कि तनख्वाह समय से नहीं मिलने की शिकायत कई बार अपने विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन हर बार सिर्फ और सिर्फ आश्वासन ही मिलता है।
कोट
होमगार्ड कर्मियों का बिल देरी से पास होने के कारण तनख्वाह में देरी होती है। लेकिन, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक तनख्वाह मिल जाएगी।
डॉ. एसएस फुलिया, उपायुक्त पंचकूला।