फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चलते ट्रक में लगी भीषण आग, गेहूं की बोरियां जलकर राख

विज्ञापन
सूरजपुर में चलते ट्रक में लगी आग।
विज्ञापन
सूरजपुर बस स्टॉप के पास हाईवे पर मचा हड़कंप, चालक व साथी कूदकर बचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीमंदिर। चंडीगढ़-अंबाला-शिमला नेशनल हाईवे पर पिंजौर के सूरजपुर बस स्टॉप के पास गुरुवार को चलते ट्रक में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर ट्रक में लदी गेहूं की अधिकांश बोरियां जलकर राख हो गईं, जबकि चालक और उसका साथी समय रहते कूदकर सुरक्षित बच निकले।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक में अचानक धमाकों के साथ आग लगी, जिसने देखते ही देखते पूरे वाहन को घेर लिया। घटना से हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। चालक ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश से बद्दी की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में अचानक ट्रक में आग लग गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें