फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हाईकोर्ट को धमकी के बाद पंचकूला में अलर्ट, कोर्ट परिसर में सघन चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉक ड्रिल के जरिए सुरक्षा व्यवस्था परखी, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। चंडीगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पंचकूला में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी के तहत वीरवार को न्यायिक परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाकर मॉक ड्रिल के जरिए सुरक्षा तैयारियों को परखा गया।
दोपहर के समय बड़ी संख्या में पुलिस बल कोर्ट परिसर में पहुंचा और पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया। अचानक हुई इस कार्रवाई से वकीलों, कर्मचारियों और आम लोगों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि बाद में पुलिस ने इसे मॉक ड्रिल बताया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार हाईकोर्ट को मिली धमकी को गंभीरता से लेते हुए एहतियातन यह कदम उठाया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का आकलन किया जा सके। हाल ही में पंचकूला में भी एक संदिग्ध थ्रेट ई-मेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही सतर्क हैं।
विज्ञापन

अभियान में एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के नेतृत्व में सेक्टर-7 थाना पुलिस, डिटेक्टिव स्टाफ, एंटी नारकोटिक सेल, एंटी राइट व्हीकल टीम सहित अन्य पुलिस बल शामिल रहा। टीमों ने परिसर के विभिन्न हिस्सों में गहन जांच कर संदिग्ध वस्तुओं की तलाशी ली। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस तरह की मॉक ड्रिल का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि ऐसे अभियानों के दौरान घबराएं नहीं और पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें