फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दो दिन से नहीं उठा मंडी का कचरा, बदबू से लोगों का निकलना मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश में सड़ने लगा फल-सब्जियों का अवशेष, संक्रमण फैलने की आशंका नगर परिषद से तत्काल सफाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। साप्ताहिक सब्जी मंडी समाप्त होने के दो दिन बाद भी कालका अनाज मंडी से कचरा नहीं उठाया गया है। बारिश के कारण फल-सब्जियों का बचा हुआ सामान और अन्य कचरा सड़ने लगा है, जिससे पूरे परिसर में दुर्गंध फैल रही है। गंदगी और बदबू से परेशान स्थानीय लोगों ने संक्रमण फैलने की आशंका जताते हुए नगर परिषद से तत्काल सफाई कराने की मांग की है।

मंडी खत्म होने के बाद नहीं हुई सफाई
दुकानदारों ने बताया कि रविवार को मंडी समाप्त होने के बाद से कचरा नहीं उठाया गया। सोमवार और मंगलवार को भी सफाई कर्मचारी मंडी में सफाई करते नजर नहीं आए। लगातार बारिश के चलते कूड़ा गलने लगा है, जिससे आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। कूड़े के ढेरों पर आवारा पशु भी मंडरा रहे हैं और कचरे को इधर-उधर फैला रहे हैं। इससे मंडी परिसर में गंदगी और बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अनाज मंडी सुबह-शाम सैर करने वालों का प्रमुख स्थल है, लेकिन बदबू और गंदगी के कारण लोग यहां आने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


संक्रमण और मच्छरों का बढ़ा खतरा
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द कूड़ा नहीं उठाया गया तो मच्छरों के प्रजनन और संक्रमणजनित बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


नियमित सफाई व्यवस्था की मांग
स्थानीय निवासी हर्ष और शैंकी ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार और वीरवार को एसडीएम कोर्ट की ओर से इसी परिसर में वाहनों का ट्रायल भी कराया जाता है। ऐसे में मंडी में फैली गंदगी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद को नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि ऐसी स्थिति दोबारा पैदा न हो। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने मंडी परिसर से तत्काल कूड़ा उठाने, विशेष सफाई अभियान चलाने और नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है।

कोट
मामला संज्ञान में आ गया है। मंडी में विशेष सफाई अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
- बलदीप सांगवान, सचिव, मार्केट कमेटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें