फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई नेता खुद को अलग-थलग, बेकार, असंतुष्ट महसूस कर रहेः बिश्नोई

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा ज्वाइन करने के बाद हरियाणा के कांग्रेसी विधायक कुलदीप बिश्नोई ने भी कांग्रेस की मौजूदा हालातों पर चिंता जाहिर की है। सिंधिया के बहाने कुलदीप बिश्नोई का भी अब दर्द झलक गया है। अपना दर्द कुलदीप ने ट्वीट कर जाहिर किया है।
विज्ञापन

ट्वीट में कुलदीप ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया का चला जाना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। वह पार्टी में एक सेंटर पिलर की तरह थे। कांग्रेसी नेतृत्व को उन्हेें पार्टी से जुड़े रहने के लिए प्रयास करना चाहिए था। कुलदीप ने लिखा कि सिंधिया की तरह देश में कांग्रेस को समर्पित और भी कई नेता ऐसे हैं। जो खुद को आज अलग-थलग, बेकार और असंतुष्ट महसूस कर रहे हैं। कुलदीप के अनुसार देश की सबसे पुरानी पार्टी को अपने युवा नेताओं को मजबूत बनाने की जरूरत है। ताकि युवा अपने पूरी क्षमता के लिए साथ पार्टी के लिए काम करे और जनता को पार्टी की विचाराधारा से जोड़ें। तंज कसते हुए कुलदीप ने लिखा कि पार्टी का नेतृत्व सिर्फप्रभारी होना नहीं है। बल्कि नेतृत्व का मतलब है, अपने प्रभार में रहने वालों की देखभाल करना। बताते चलें कि इन दिनों हरियाणा की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई वैसे तो कांग्रेस में ही हैं। मगर प्रदेश के अन्य कांग्रेसी नेताओं के साथ उनका तालमेल कुछ खास नहीं दिख रहा है। प्रदेश कांग्रेस के अधिकतर आयोजनों से भी कुलदीप दूरी ही बनाए रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें