फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मनसा देवी मंदिर में नवरात्र के प्रसाद पर संकट, सिर्फ अस्पताल में चल रहा लंगर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। श्री माता मनसा देवी मंदिर में इस बार चैत्र नवरात्र को लेकर लंगर के प्रसाद का संकट रहेगा। कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति नहीं होने के कारण लकड़ी से बना कड़ी और चावल ही परोसा जाएगा। सिलिंडर की खपत पूरी नहीं होने के कारण रोटी, सब्जी और हलवे का प्रसाद बंद है।
विज्ञापन

लंगर कमेटी के सदस्योंं ने इस पर चिंता जताई है। श्री माता मनसा देवी मंदिर में चल रही भंडारा कमेटी की ओर से गैस एजेंसी से नवरात्र पर 50 कॉमर्शियल सिलिंडर की रोजाना मांग की गई है। इसके बाद अभी तक इसे पूरा नहीं किया जा सका है। इसे पूरा नहीं किए जाने के कारण इस बार लंगर मेंं केवल कढ़ी, चावल ही मिलने की संभावना बनी है।
श्री माता मनसा देवी मंदिर से रोजना चंडीगढ़ और पंचकूला में 18 लंगर की गाड़ियों का संचालन किया जाता है। अब गैस आपूर्ति नहीं होने से केवल नौ गाड़ियों से लंगर भेजा जा रहा है। इसमें नौ गाड़ियां बंद खड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें