फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड्डा पर बरसे मनोहर, कहा 2029 तक रहेगी यही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेश में कोेरोना और किसान आंदोलन को लेकर लंबे समय से चल रही राजनीति पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के ऊपर बरसे। उन्होंने कहा कि हुड्डा को यह बताना चाहता हूं कि वे परेशान न हों, हरियाणा में 2029 तक यही सरकार रहने वाली है।
विज्ञापन

सीएम ने सर्वदलीय बैठक को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हुड्डा ने मुझे एक पत्र लिखा है इस पत्र की ऐसी भाषा की मैंने जवाब देना भी उचित नहीं समझा। इस पत्र से मेरी और उनकी सोच में अंतर नजर आता है।
मनोहर ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा कहते हैं कि मुझे सरकार चलना नहीं आता। मैं भूपेंद्र हुड्डा को कहना चाहता हूं कि 2029 तक यही सरकार चलेगी। हुड्डा सोचते हैं कि वे इस तरह के बयान देकर शायद सत्ता में आ जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं होगा। हुड्डा को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए कि वो क्या कर रहे हैं। उन्होंने एक बार भी किसानों से नहीं कहा कि वो धरना खत्म करें ताकि कोरोना को रोका जा सके। सीएम ने कहा कि किसान आंदोलन से प्रदेश में कोरोना बढ़ा है, जो लोग धरने में शामिल हुए उनके गांवों में संक्रमण और मौतें ज्यादा हुईं हैं। अगर विपक्ष की ऐसी मानसिकता है तो सर्वदलीय बैठक बुलाने का कोई लाभ नही है।
विज्ञापन

जो जनता का मूड होगा वही होगा: हुड्डा
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि मैंने पत्र में सरकार को विफल बताया है और जो कुछ लिखा है वह खुले पत्र के तौर पर मीडिया में भी मौजूद है। जहां तक 2029 की बात है, जनता का जो मूड होगा वही होगा। आज जनता ने हमें विपक्ष में बिठाया है तो हम विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें