चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक आगामी 5 अगस्त को होगी। सुबह 11 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय की चौथी मंजिल पर स्थित मुख्य सभा कक्ष में 15 से अधिक एजेंडों पर चर्चा की जाएगी।
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में अनेक अहम निर्णय लिए जाने की उम्मीद है। विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर भी बैठक में चर्चा की संभावना है। सत्र की तारीख को लेकर मंत्रिमंडल फैसला ले सकता है। लोकसभा का मानसून सत्र चल रहा है, जबकि अन्य प्रदेशों में भी विधानसभा का मानसून सत्र अगस्त महीने में ही होने वाला है।