फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मान और अरोड़ा ने निवेशकों को बताईं पंजाब की औद्योगिक प्राथमिकताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। इन्वेस्ट पंजाब की ओर से बेंगलुरु में ‘इन्वेस्ट पंजाब के तहत कारोबारी नेताओं से बातचीत’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय बैठक की मेजबानी की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान और उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा के नेतृत्व वाली टीम को उद्योग जगत के प्रमुख नेताओं से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।
मंत्री संजीव अरोड़ा ने प्रमुख उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन और सामूहिक चर्चाएं कर उनकी निवेश प्राथमिकताओं को जाना व पंजाब के मजबूत बुनियादी ढांचे, प्रगतिशील नीतियों और प्रोत्साहनों का खाका प्रस्तुत किया। मुख्य चर्चाओं में इंटेल, अरजस स्टील, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, आइडिया फोर्ज, सोनाटा सॉफ्टवेयर, रॉयल आरचिड होटल्स, इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स एंड सेमीकंडक्टर एसोसिएशन (आइइएसए), आइइडीए, टिसॉल्व से जुड़े सीएक्सओज के सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (एसआइडीएम), अरविंद कंसल्टेंसी, यूएचपी, आइइएसए, एसइएमआइ, इन्फिनियन टेक्नोलॉजी, एससीएल तथा उद्योगिक विकास के लिए पंजाब से जुड़ीं अन्य कंपनियां शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री संजीव अरोड़ा ने इन औद्योगिक नेताओं को पंजाब में निवेश के लिए औपचारिक आमंत्रण दिया। उन्होंने परियोजना कार्यान्वयन में तेजी लाने हेतु राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई सुगम सुविधा प्रणालियों और बुनियादी ढांचे के उन्नयन की जानकारी भी साझा की। इस दौरान में पंजाब डेवलपमेंट कमीशन की वाइस चेयरपर्सन सीमा बांसल, इन्वेस्ट पंजाब के सीईओ अमित ढाका समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें