फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पिंजौर में युवक की हत्या के मामले में मनीमाजरा की युवती गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पिंजौर में युवक की हत्या मामले में फरार चल रही मनीमाजरा निवासी आरोपी युवती सिमरन (21) को डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। डिटेक्टिव स्टाफ ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसका तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन

डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि जांच में सामने आया है कि सिमरन ने ही इंस्टाग्राम के माध्यम से मृतक राजीव गुप्ता से संपर्क कर उसे मिलने बुलाया था। इसके बाद युवती के परिजनों ने राजीव गुप्ता की हत्या कर शव को पिंजौर-नालागढ़ बाईपास पर गांव सुखोमाजरी के पास सड़क किनारे खाई में दबा दिया। पुलिस ने 22 अगस्त को सूचना मिलने पर शव बरामद कर जांच शुरू की थी। मृतक के पिता के अनुसार राजीव गुप्ता ने 2 अप्रैल को प्रेम विवाह किया था लेकिन बाद में उसका एक अन्य युवती से प्रेम प्रसंग चलने लगा। इस पर युवती के भाई और मामा ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी जिसकी शिकायत चंडीगढ़ पुलिस को भी दी गई थी। 9 अगस्त को राजीव गुप्ता घर से एक्टिवा पर निकला था और उसी दिन से उसका मोबाइल बंद हो गया था, जिसकी अंतिम लोकेशन पिंजौर मिली थी। इससे पहले पुलिस ने 27 अगस्त को तीन आरोपियों कमलदीप उर्फ कुंदन (युवती का भाई, निवासी पिपलीवाला), सत्यनारायण उर्फ सत्ता (मामा, निवासी पानीपत) और विनोद उर्फ बोडा (मामा, निवासी नग्गल खेड़ी, जिला पानीपत) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें