फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: किशोरी से दुष्कर्म के मामले में दोषी को 10 साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। किशोरी से दुष्कर्म के करीब सात साल पुराने मामले में फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने दोषी को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। सेशन जज मनीष दुआ की अदालत ने दोषी पर 25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। 31 वर्षीय दोषी मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और कालका में किराये पर रहता था।
विज्ञापन

मामले में पीड़िता की मां ने फरवरी 2019 में कालका थाना पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार, वह अपनी 17 वर्षीय बेटी को कालका अस्पताल लेकर गई थीं, जहां जांच में उसके नौ महीने की गर्भवती होने का पता चला। छह फरवरी 2019 को किशोरी ने पंचकूला नागरिक अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया था। मां ने आरोपी पर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। सुनवाई के दौरान डीएनए जांच में बच्ची और आरोपी के सैंपल का मिलान हुआ। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने दोषी को 10 साल कैद और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें