पंचकूला। एक व्यवसायी से वर्क वीजा दिलाने के नाम पर 9.50 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीडि़त की शिकायत पर सेक्टर-5 थाने ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रणबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उत्तराखंड के ऋषिकेश निवासी संदीप सिंह बिष्ट ने उनके बेटे को पोलैंड का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर 9.50 लाख रुपये लिए। संदीप सिंह बिष्ट ने शिकायतकर्ता के बेटे रोहित सिंह ठाकुर के नाम से एक पोलैंड का वर्क लेटर दिया जो बाद में फर्जी निकला। वादा किए अनुसार वीजा न देने और लगातार कॉल्स के बावजूद कोई जवाब न मिलने पर शिकायतकर्ता ने पैसे वापस मांगे लेकिन 11 अगस्त को आरोपी ने इनकार कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने धोखाधड़ी कर परिवार को आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान किया है।