फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। कालका-चंडीमंदिर रेलवे ट्रैक के नजदीक ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव को पंचकूला सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। जीआरपी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जीआरपी के अनुसार देर रात करीब डेढ़ बजे उन्हें मेमो के जरिए सूचना मिली थी कि कालका-चंडीमंदिर रेलवे लाइन के पास एक व्यक्ति नेताजी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू कर दी। घटनास्थल पर मृतक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत अवस्था में ट्रेक के पास पड़ा था। उसकी गर्दन रेलवे लाइन के अंदर और शव रेलवे ट्रैक के बाहर पड़ा था। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें