फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सड़क के लिए ग्रामीणों ने लगाया जाम, साढ़े छह घंटे लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। ग्रामीण एरिया की सड़क की खस्ता हालत को सुधारने के लिए सरकारी विभागों ओर स्थानीय नेताओं के चक्कर काटने के बावजूद जब कोई समाधान नहीं निकल पाया है। इस पर सोमवार को सुबह 8 बजे खेड़ावाली चौक पर ग्रामीण इकट्ठा हुए और रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान तहसीलदार कालका विवेक गोयल व एसडीओ पीडब्ल्यूडी केके सिहाग ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया तो दोपहर ढाई बजे जाम खोला गया। ग्रामीणों ने कहा कि अगर इस बार प्रशासन का आश्वासन खोखला निकला तो सभी पीडब्ल्यूडी के सामने धरना लगाएंगेे।
ग्रामीणों ने कहा कि उनकी रोड जाम करने की कोई मंशा नहीं है लेकिन सोई हुई सरकार व प्रशासन को जगाने के लिए मजबूरन सड़क पर बैठना पड़ रहा है। इस दौरान सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। ग्रामीण रोड बनाओ रोड बनाओ, सोई सरकार ओर प्रशासन को जगाओ के नारे लगा रहे थे। गौरतलब है कि कालका मील से लेकर खेड़ावाली, खेड़ावाली-लेही से खुदाबक्श व करणपुर, चरणीया से बाड़ गोदाम, बाड़ गोदाम से पीपलघाटी सहित आसपास लगती रोड की हालत बहुत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके निर्माण की ग्रामीण पिछले लंबे समय से मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें