फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पति ने छोड़ा तो ई-रिक्शा चलाकर बच्चों की परवरिश कर रहीं ममता

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला की ममता ने पिछले साढ़े पांच वर्षों में अपनी जिंदगी की बागडोर खुद संभाली और ई-रिक्शा चलाकर बच्चों का पालन-पोषण कर रही हैं। शुरुआत में पति के जुआ, शराब और बुरी संगति के कारण घर की हालत बिगड़ गई और अंततः उन्होंने दूसरी शादी कर ममता और उनके बच्चों को अकेला छोड़ दिया।
विज्ञापन

ममता ने हार मानने के बजाय ठान लिया कि वह अपने दम पर बच्चों की परवरिश करेंगी। नौकरी की तलाश में कई असफल प्रयासों के बाद उन्होंने ई-रिक्शा चलाना सीखा और आज पंचकूला, चंडीगढ़, कालका और पिंजौर की सड़कों पर आत्मविश्वास के साथ काम कर रही हैं।
ममता कहती हैं कि पहले लोगों की नजरें और ताने परेशान करते थे लेकिन अब वही लोग उन्हें प्रेरणा मानते हैं। उनका सपना है कि उनके बच्चे पढ़-लिखकर आत्मनिर्भर बनें और समाज में महिलाओं के सम्मान के लिए काम करें। आज ममता उन तमाम महिलाओं के लिए मिसाल हैं जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने दम पर जीवन की नई शुरुआत करने का साहस रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें