फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला से मलेरिया का एक और केस सामने आया, अब तक कुल 5

Sun, 19 Jun 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मलेरिया का प्रकोप
विज्ञापन
ओल्ड पंचकूला में मलेरिया का एक और केस सामने आया है। जिले में अब तक मलेरिया के पांच केस सामने आ चुके हैं। इनमें तीन मामले सिर्फ ओल्ड पंचकूला के हैं। इसके अलावा पिंजौर से एक और मड़ावाला से एक केस सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया विंग की तरफ से खासकर ओल्ड पंचकूला में मलेरिया की रोकथाम के लिए छह टीमें लगाई गई हैं। इनमें दो टीमें एंटी लारवा दवाई का छिड़काव कर रही हैं और चार टीमें कूलर, पानी टंकी, टायर का सर्वे। इसके अलावा एक इनसेक्ट कलेक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। जो एडल्ट मच्छर और लारवा को पकड़ता है। टीम को ओल्ड पंचकूला में शनिवार को गेट नंबर चार के पास लारवा मिला है। वहां टीम ने छिड़काव करवा दिया है। तेज बुखार, सिर में दर्द, एक दिन छोड़कर बुखार आना, मरीज को कंपकंपी लगना, सर्दी के साथ प्यास लगना, उल्टी होना, हाथ पैरों में ठंड लगना, जोड़ो में दर्द, बेचैनी होना, कब्ज, घबराहट होना मलेरिया के लक्षण हैं। इससे बचान के लिए सोते वक्त मच्छरदानी या रिपेलेंट का प्रयोग करें। अगर पानी जमा होने से रोकना संभव नहीं है तो उसमें केरोसिन आयल या टेमीपास दवा डालें।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें