फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सीएम मनोहर लाल ने एक घंटा किए योगासन, बोले- योग को जीवन शैली का हिस्सा बनाएं

Mon, 22 Jun 2020 11:02 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
योगा करते सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने छठे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर घर पर ही योग किया। उन्होंने सुबह एक घंटे तक योगासन किए। उन्होंने प्रदेश के लोगों को योग दिवस की बधाई देते हुए आह्वान किया कि वे नियमित रूप से योग को अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाएं।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि कोविड-19 के चलते इस वर्ष ‘घर पर योग एवं परिवार के साथ योग’ थीम रखा गया था। सरकार 2015 से हर साल बड़े स्तर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन करती रही है। राज्य स्तर के अलावा जिला स्तर के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते रहे हैं, जिनमें लोग सामूहिक रूप से योग करते थे।

इस वर्ष कोविड-19 के कारण कार्यक्रमों के आयोजन के बजाय लोगों से आग्रह किया गया कि वे अपने घरों में रहकर ही योग करें। यही एकमात्र प्रभावी तरीका है जिसके माध्यम से हम इस महामारी को हरा सकते हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि योग दिवस वैश्विक भाईचारे का संदेश देता है। योग मानसिक शांति देता है, हमारे जीवन में सकारात्मकता लाता है और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें