फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: भगवानपुरिया गैंग का गुर्गा मेजर एफबीआई की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
एजेंसी ने आरोपी को भगवानपुरिया के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का प्रमुख ऑपरेटिव बताया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के आपराधिक नेटवर्क से जुड़े मेजर सिंह को अपनी मोस्ट वांटेड सूची में शामिल किया है। 29 वर्षीय मेजर सिंह भगवानपुरिया ऑर्गेनाइज्ड क्राइम ग्रुप का सदस्य है। उस पर अमेरिका में संगठित अपराध, अवैध हथियार कारोबार और मादक पदार्थों की तस्करी के गंभीर आरोप हैं। अमेरिकी अदालत के रिकॉर्ड में भी मेजर सिंह का नाम भगवानपुरिया नेटवर्क के आरोपियों में दर्ज है।
एफबीआई के अनुसार, मेजर सिंह पर रैकेटीयर इन्फ्लुएन्स्ड एंड करप्ट ऑर्गेनाइजेशन्स एक्ट के तहत साजिश के आरोप हैं। उस पर बिना लाइसेंस हथियारों का कारोबार करने और नियंत्रित पदार्थों को वितरित करने व रखने की साजिश का भी आरोप है। कैलिफोर्निया की संघीय अदालत ने 25 जून को उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। हालांकि, ये सभी आरोप हैं और अदालत में दोष सिद्ध होने तक आरोपी को निर्दोष माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऑपरेशन हार्डबॉल के तहत कार्रवाई

मेजर सिंह के खिलाफ कार्रवाई जुलाई में अमेरिकी एजेंसियों के ऑपरेशन हार्डबॉल का हिस्सा है। इस ऑपरेशन में कुल 37 आरोपियों को नामजद किया गया था। अमेरिका, कनाडा और यूरोप में 24 गिरफ्तारियां की गई थीं। लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया से जुड़े नेटवर्क भी जांच के दायरे में रहे। जांच में हत्या, जबरन वसूली, ड्रग तस्करी और हथियारों की तस्करी के आरोप सामने आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें