चंडीगढ़। एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने नियमित जमानत की मांग को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की शरण ली है। मजीठिया ने हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में याचिका दाखिल कर दी है जिस पर हाईकोर्ट जल्द सुनवाई करेगा।
मजीठिया के खिलाफ पंजाब की पूर्व सरकार के समय में एनडीपीएस मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद मजीठिया को गिरफ्तार कर लिया गया था। मजीठिया ने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली थी जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मजीठिया को चुनाव लड़ने के लिए जमानत दे दी थी। चुनाव संपन्न होने के बाद मजीठिया ने 24 फरवी को आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद मजीठिया ने फिर से नियमित जमानत की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट की शरण ली थी। सुप्रीम कोर्ट ने मजीठिया को राहत देने से इनकार कर दिया तो अब मजीठिया ने फिर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए नियमित जमानत की मांग की है। हाईकोर्ट में इस याचिका पर इसी सप्ताह सुनवाई संभव है।