फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्यार में किया नौकरानी का कत्ल, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-16 की कोठी नंबर 98 में वीरवार को मृत मिली नौकरानी प्रीति की हत्या उसके एक जानकार युवक ने एकतरफा प्यार में की। आरोपी मुकुल गांव बुढ़नपुर का रहने वाला है। उसने रस्सी से प्रीति का गला घोंटा। इस दौरान उसकी सांस चलती होने का पता चलने पर उसने प्रीति का मुंह पानी के टब में डुबो दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में आरोपी के नाम का खुलासा होने पर सेक्टर-14 थाना पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आरोपी पांच वर्ष से प्रीति को जानता था। वह उससे एकतरफा प्यार करता था। इस दौरान उनके बीच एक दूसरा युवक आया और उसकी प्रीति से बातचीत होने लगी। इसका पता लगने पर मुकुल ने उस युवक को प्रीति से दूर रहने और उससे बात नहीं करने को भी कहा था।
मुकुल बोला- प्रीति से हुए झगड़े के बाद आपा खोकर दबाया गला
सेक्टर-16 की कोठी नंबर 98 में प्रीति का शव मिलने पर सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके की बारीकी से जांच की थी। इस दौरान प्रीति के गले पर निशान मिलने पर यह अंदेशा जताया गया था कि शायद उसकी हत्या की गई हो। पुलिस जांच में मुकुल का नाम सामने आया तो उसे गिरफ्तार करने पर आरोपी ने खुलासा किया कि वह शुक्रवार को कोठी में दाखिल हुआ था। फिर उसने प्रीति का मोबाइल चेक किया तो उसने देखा कि प्रीति की दूसरे युवक से बात हुई है। इस पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और आपे से बाहर होकर उसने प्रीति का गला रस्सी से दबा दिया। इस दौरान उसकी सांस चलती होने का पता लगने पर उसका मुंह पानी के टब में डुबो दिया। फिलहाल पुलिसकर्मी आरोपी से पूछताछ में जुटे हैं और उसे शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें