फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि: बम-बम भोले से गुंजायमान मंदिरों में श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। महाशिवरात्री का पर्व मंगलवार को जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने शिवालयों और अन्य मंदिरों में जलाभिषेक कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। मंदिरों को लाइटों और फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया था। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर मंदिरों में विशेष व्यवस्था की गई थी। सकेतड़ी स्थित प्राचीन शिव मंदिर सहित, मनसा देवी मंदिर, सेक्टर-9 स्थित प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर-17 स्थित गौरी शंकर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी।
विज्ञापन

बम, बम भोले, जय महादेव के जयघोषों से दिनभर मंदिर परिसर गूंजते रहे। सकेतड़ी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में इस मौके पर मेला लगा था। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने लाइन में लगकर शिवलिंग पर जल, दूध, दही, घी, बेल पत्थर और फूल अर्पित किया। श्रद्धालुओं के लिए उक्त मंदिरों के कपाट अल सुबह ही खोल दिए गए थे। देर रात तक मंदिरों में चहल-पहल थी। इस मौके पर सामाजिक संगठनों ने श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह दूध, खीर का भंडारा भी लगाया हुआ था। इसके अलावा कालका, पिंजौर, मोरनी, रायपुररानी और बरवाला में भी महाशिवरात्री का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।
जिले में महाशिवरात्री का मुख्य आयोजन सकेतड़ी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में था। मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में लाइन में लगकर पूजा-अर्चना की। प्राचीन शिव मंदिर सकेतड़ी के प्रधान केडी शर्मा ने बताया कि शिवरात्रि के उपलक्ष्य में शिवलिंग पर 250 क्विंटल दूध चढ़ाया गया। प्रसाद के लिए 40 हजार केले और 45 बोरी बेर की व्यवस्था की गई थी। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए फल और दूध का प्रसाद बांटा गया। इसके अलावा मंदिर परिसर में पहली बार स्टीम किचन से लंगर तैयार किया गया। यह लंगर रात से ही शुरू हो गया था। मंदिर की सजावट के लिए 35 हजार रुपये के फूल मंगवाए गए थे।
विज्ञापन

इन फूलों से मंदिर से लेकर मेन गेट तक फूलों की गुफा बनाई गई थी। वहीं मंदिर से लेकर मंदिर से लगते पहाड़ को भी लाइटों से सजाया गया था। प्राचीन शिव मंदिर में भक्तों की अधिक भीड़ होने के कारण पुलिस के 280 जवान तैनात थे। इसके अलावा पुलिस की तरफ से सात नाके लगाए गए थे। नाकों के माध्यम से लोगों को सोशल डिस्टेसिंग का पालन करवाया गया। मंदिर परिसर में भक्तों ने लंबी लाइन में लगकर दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें