फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नकली दवाओं के मामले महाराष्ट्र पुलिस ने एमडीसी पकड़ा आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
नकली दवाओं का नेटवर्क: महाराष्ट्र पुलिस ने एमडीसी से आरोपी दबोचा
विज्ञापन

उच्च रक्तचाप की दवा के नाम पर बेची जा रही थीं फर्जी गोलियां, सप्लाई चेन की जांच तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। उच्च रक्तचाप के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा के नाम पर नकली गोलियां बेचने के मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंचकूला के एमडीसी से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दुष्यंत कुमार निवासी एमडीसी सेक्टर-5 के रूप में हुई है।
महाराष्ट्र के मनपाड़ा पुलिस स्टेशन ने फरवरी में मामला दर्ज किया था। इससे पहले पुलिस डोंबिवली स्थित एक फार्मा संचालक और मुंबई के एक दवा वितरक को गिरफ्तार कर चुकी है। उनके कब्जे से नामी कंपनी के लेबल लगी बड़ी मात्रा में नकली दवाएं बरामद की गई थीं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ये गोलियां असली दवा के नाम पर बाजार में बेची जा रही थीं।
विज्ञापन

जांच के दौरान महाराष्ट्र पुलिस की टीम वीरवार को पंचकूला पहुंची और पुलिस को सूचना देकर एमडीसी सेक्टर-5 से दुष्यंत कुमार को काबू किया। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद टीम आरोपी को अपने साथ महाराष्ट्र ले गई।
विज्ञापन

पुलिस अब इस फर्जीवाड़े की पूरी सप्लाई चेन और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में और खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें