फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: निर्धन परिवारों की बेटियों का सामूहिक विवाह करवाएगा महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी निर्धन परिवारों की बेटियों का सामूहिक विवाह करवाएगा। आयोजन 5 अक्तूबर को होगा। जनरल हाउस की रविवार को अग्रसेन चैरिटेबल डायग्नोस्टिक सेंटर सेक्टर- 20 में हुई बैठक में निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

ट्रस्ट प्रधान जगमोहन गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सामाजिक सरोकार से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।महासचिव मुकेश बंसल एवं वित्त सचिव अनिल गोयल ने बताया कि निर्णय लिया गया कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली जरूरतमंद छात्राओं को स्कूल जाने के लिए मुफ्त साइकिलें वितरित की जाएंगी। साथ ही सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं युवतियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निशुल्क सिलाई मशीन दी जाएंगी। बच्चों को स्कूल बैग, टिफिन और पानी की बोतल भी वितरित करने की योजना बनाई है। बैठक में राज मित्तल, कृष्ण लाल गोयल, जगमोहन गर्ग, मुकेश बंसल, अनिल गोयल, बलदेव बंसल, बाल कृष्ण सिंगला, अविनाश गोयल, विनोद गर्ग, विजय गर्ग, बिहारी लाल अग्रवाल, योगराज बंसल, मदन लाल बंसल सहित कई लोग मौजूद रहे। बैठक के बाद ट्रस्ट द्वारा हेल्थ अवेयरनेस टॉक भी रखा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें