महापंचायत के लिए दिशा निर्देश देते भारतीय किसान के जिला प्रधान नरेन्द्र सिंह।
- फोटो : PKL OFFICE
बरवाला। कृषि कानूनों के विरोध में नग्गल टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी की अध्यक्षता में बुधवार को महापंचायत होगी। महापंचायत को लेकर मंगलवार को भाकियू के जिला प्रधान नरेंद्र सिंह नयागांव ने बैठक कर किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी।
भाकियू की तरफ से बरवाला, रायपुररानी, मोरनी सहित जिले के किसानों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर इस महापंचायत में भाग लेने की अपील की गई है। जिला प्रधान नरेंद्र सिंह ने बताया कि इस महापंचायत में भाकियू प्रदेशाध्यक्ष अगली रणनीति के बारे में दिशा-निर्देश देंगे। उन्होंने किसानों से इस महापंचायत में अनुशासन और शांति बनाए रखने की अपील की।