पंचकूला। माता मनसा देवी मंदिर परिसर में रक्तदान जागरूकता शिविर लगाया गया। यह शिविर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला, महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी और अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी पंचकूला एवं ब्लड बैंक, पंचकूला वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित किया गया। रक्तदान जागरूकता शिविर में 36 श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया।
शिविर का उद्घाटन श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के पैटर्न राजीव शर्मा ने किया। उन्होंने आह्वान किया कि वे इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें। हर स्वस्थ व्यक्ति को इसलिए भी रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। वहीं श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राकेश कुमार संगर और महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी के प्रधान अमित जैन ने बताया कि आजकल कड़ाके की सर्दी की वजह से सभी अस्पतालों में रक्त एवं रक्त कंपोनेंट्स की बहुत कमी है।
हमारी संस्था द्वारा लगभग हर रोज शिविर लगाकर रक्त की कमी को पूरा करने का प्रयास किया जाता है। इस मौके पर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के दीपक कंबोज, सतगुरु, शारदा गौतम और महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।