फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मदरसे में पढ़ने वाले बच्चे से कुकर्म कर पत्थर मारकर अधमरा किया, बावर्ची गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। मदरसे में पढ़ने वाले 13 वर्षीय किशोर से रायपुररानी थाना क्षेत्र के एक गांव के बावर्ची द्वारा कुकर्म करने का मामला सामने आया है। मामले को दबाने के लिए आरोपी ने नाबालिग को पत्थरों से अधमरा भी कर दिया। पीड़ित के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

रायपुररानी थाने में दर्ज मामले के मुताबिक एक 13 वर्षीय किशोर यमुनानगर का रहने वाला है। वह रायपुररानी थाना क्षेत्र के एक गांव के मदरसे में पढ़ता है। उसके पिता को 4 नवंबर की रात करीब 7.30 बजे फोन कर बताया गया कि उनके लड़के को चोट लगी है। सूचना मिलते ही पिता देर रात रायपुररानी पहुंचे तो बताया गया कि उनके बेटे को चंडीगढ़ सेक्टर 32 लेकर गए हैं। बच्चे के मुंह और सिर पर ज्यादा चोट लगी थी। वह बोल नहीं पा रहा था। इसके बाद पिता को मदरसा में बताया गया कि किसी ने बाइक से किशोर को टक्कर मार दी थी। बच्चे का मेडिकल पंचकूला सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में करवाया गया।
इसके बाद बच्चे को रायपुररानी पुलिस काउंसलिंग के लिए जिला बाल कल्याण दफ्तर ले गई। बच्चा घबराहट में कुछ भी नहीं बोल रहा था। इसके बाद पिता और जानकार वहां पहुंचे तो उसने आपबीती बताई। उसने बताया कि मदरसे में काम करने वाले बावर्ची अब्दुल बासिद ने उसके साथ गलत काम किया। जब परिजनों को इस मामले की जानकारी देना चाहा तो अब्दुल बासिद को इसकी भनक लग गई। वह उसको नदी पर ले गया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसको पीटने लगा। इसके बाद जान से मारने की नीयत से मुंह और सिर पर कई वार किए। उसके बाद उसको मरा समझकर वहीं छोड़ गया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। मामले को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार शाम नाबालिग बच्चे के पिता ने शिकायत दी थी कि उनके बच्चे के साथ मदरसे के बावर्ची ने कुकर्म किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें