फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कालका स्टेशन पर लंबे समय से बंद पड़ी है लगेज स्कैनर मशीन, खतरे में लोगों की सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। रेलवे स्टेशन कालका पर सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यहां पर न तो मेटल डिटेक्टर लगे हैं न ही प्रवेश द्वार पर जांच के लिए कर्मचारी तैनात हैं। ऐसे में रेल यात्रियों की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है। यात्री अपने बैग में क्या लेकर आ रहे हैं, क्या लेकर जा रहे हैं, इसकी जांच के लिए लगाई गई लगेज स्कैनर मशीन भी पिछले लंबे अरसे से बंद पड़ी है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को भी यात्री रेलवे स्टेशन पर लगेज के साथ प्रवेश करते नजर आए लेकिन प्रवेश द्वार पर कोई सुरक्षा कर्मी मौजूद नही था ओर वहां पर लगेज स्कैनर मशीन भी पहले की भांति ही बंद पड़ी थी।


बिना चेकिंग स्टेशन परिसर में कर रहे प्रवेश

विश्व धरोहर में शामिल कालका शिमला रेलमार्ग पर टॉय ट्रेन के सफर का आनंद लेने के लिए भी भारी संख्या में सैलानी देश से ही नहीं बल्कि विदेश से भी कालका रेलवे स्टेशन पहुंचते हैं। उनकी सुरक्षा का जिम्मा आरपीएफ व जीआरपी पर है। लंबे अरसे से बंद पड़ी लगेज स्कैनर मशीन के कारण स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा खतरे में है। यात्री बिना समान की चेकिंग कराए ही स्टेशन परिसर में प्रवेश करते नजर आते हैं।
विज्ञापन



मिल चुकी है धमकी


पिछले साल यमुनानगर के जगधारी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को एक धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ था। इसे लश्कर-ए-तैयबा जम्मू कश्मीर के एरिया कमांडर की तरफ से भेजने की बात कही गई थी। लेटर में हरियाणा के कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसमें कालका रेलवे स्टेशन भी शामिल था।

नववर्ष के मद्देनजर भी नही दिखा कोई असर


नववर्ष के चलते भारी तादाद में सैलानी टॉय ट्रेन के सफर का आनंद लेने के लिए कालका से शिमला की ओर कूच करते हैं। वहीं शिमला में हिमपात के चलते इस बार सभी टॉय ट्रेनें फुल पैक होकर चल रही है। ऐसे में कालका रेलवे स्टेशन पर भारी तादाद में देश से ही नहीं बल्कि विदेश से भी सैलानी आते नजर आए। इसके बावजूद इसके रेलवे स्टेशन पर लगाई गई लगेज स्कैनर मशीन बंद पड़ी दिखाई दी। पहले इसे पैक कर एक कोने में रख दिया था। पिछले कुछ दिनों से इसे इसके स्थान पर तो रख दिया गया है लेकिन इसे चालू नहीं किया गया।
विज्ञापन





लगेज स्कैनर मशीन में कोई तकनीकी खामी है, जल्द उसकी जांच करवा कर मशीन को पहले की तरह चालू करवा दिया जाएगा। -मंदीप सिंह भाटिया, डीआरएम अंबाला मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें