फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: छठ मनाने झारखंड जा रहे परिवार से चाकू दिखाकर 29,500 रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालका। छठ पर झारखंड जा रहे परिवार को चाकू दिखाकर 29,500 रुपये लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सुरेश तुरी ने बताया कि वह झारखंड का रहने वाला है, फिलहाल गांव जोलूवाल जंटा पिंजौर में रह रहा है। मंगलवार को वह अपने साले राजू, पत्नी और दो बेटियों के साथ झारखंड जाने के लिए निकला था। करीब साढ़े तीन बजे सभी कालका बस स्टैंड के बाहर पहुंचे और अंबाला जाने वाली बस का इंतजार करने लगे।
इस बीच तीन आदमी उनके पास आए और कहने लगे कि सरकारी बस लेट आएगी। सरकारी बस जितना किराया लेती है, उतने में अंबाला छोड़ देंगे। उनकी बातों में आकर परिवार सहित अंबाला जाने के लिए उनकी गाड़ी में बैठ गया। जब गाड़ी बलदेव नगर अंबाला शहर पहुंची तो एक आदमी ने चाकू निकालकर कहा कि सारे रुपये निकालकर हमें दे दो, वरना तुमको जान से मार देंगे। डर के मारे उसने पास रखे 20 हजार रुपये उनको दे दिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने पिन नंबर पूछकर उसके पास रखा डेबिट कार्ड भी लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने के बाद उन तीनों ने उसे परिवार समेत कुछ दूरी पर उतार दिया। इसके कुछ समय बाद ही उसके मोबाइल पर 9500 रुपये निकाले जाने का मैसेज आ गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि वारदात के बाद वे सभी डर कर वापस कालका आ गए। यहां आकर उन्होंने मामले की शिकायत कालका थाने में दी।


-मामला अंबाला का होने के चलते जीरो एफआईआर दर्ज करके आगामी कार्रवाई के लिए संबंधित थाने में भेज दिया गया है।
हरिराम, एसएचओ कालका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें