फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: दूध के बूथ पर पुलिस का पहरा.. शराब की दुकान फ्री, औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 स्थित शराब की दुकान पर धड़ल्ले हो रही बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। लोगों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए सरकार ने ठोस कदम उठाकर लॉकडाउन लगा रखा है। ऐसे में आपात सेवा से संबंधित दुकानों को छोड़कर अन्य को बंद रखने के निर्देश हैं। कोई व्यक्ति आदेश की अवहेलना न करे यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने पुलिस और प्रशासन को जिम्मेदारी सौंप रखी है। प्रशासन तो कुछ हद तक अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहा है, लेकिन पुलिस सतर्क नहीं दिख रही है। रविवार को सेक्टर-7 स्थित बीटा बूथ को पुलिस के जवानों ने बंद करवाया दिया। बीटा बूथ संचालक सामान की बिक्री न कर पाए इसके लिए वहां सारा दिन दो पुलिस जवान पहरे पर लगा दिया, जबकि सेक्टर-8 स्थित शराब का ठेका आजाद रहा। यहां लोग चोर रास्ते से सारा दिन शराब खरीदते दिखाई दिए।
विज्ञापन

30 रुपये अतिरिक्त दीजिए बोतल ले जाइए
सेक्टर-8 में स्थित ठेके पर कारिंदे सारा दिन मात्र 30 से 50 रुपये अतिरिक्त लेकर शराब बेचते रहे। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए कारिंदे ने एक लड़के को शराब के पास खड़ा कर रखा था। यदि कोई पुलिस का जवान आता तो वह शटर पर हाथ मारकर संकेत दे देता था कि सावधान रहें। शराब खरीदने के लिए लोग सबसे पहले शटर के पास खड़े लड़के से ही संपर्क कर रहे थे। इसके बाद वह शटर पर हाथ मारकर संकेत देता था। इसके बाद चोर रास्ते से पैसा अंदर जाता और बीयर की बोतल बाहर आ जाती थी। यह खेल सारा दिन चलता रहा। यही हाल, औद्योगिक क्षेत्र फेस-2 स्थित शराब के ठेके का था। यहां सारा दिन पुलिस के जवान तो तैनात थे, लेकिन वह सख्त नहीं दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें