पंचकूला। सेक्टर-20 के सेंट जेवियर्स हाई स्कूल पंचकूला में एंड्रयू जे गोसैन 5-ए-साइड सॉकर टूर्नामेंट 2025-26 का आयोजन हुआ। वीरवार को हुए फाइनल मुकाबले में पंचकूला, चंडीगढ़ और जीरकपुर के कई स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल्स के डायरेक्टर मितुल दीक्षित ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।
पहले मुकाबले में मेजबान टीम सेंट जेवियर्स हाई स्कूल पंचकूला ने दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल जीरकपुर को 2-1 से हराया। दूसरे मैच में लिटिल फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल पंचकूला ने सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल जीरकपुर को 3-2 से मात दी। तीसरे मैच में सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंडीगढ़ ने सीएल डीएवी पंचकूला को 3-0 से हराया। वहीं, चौथे मैच में मोती राम आर्या स्कूल पंचकूला ने चितकारा इंटरनेशनल स्कूल पंचकूला को 3-2 से हराया, जबकि पांचवें मैच में मेजबान टीम ने स्काई वर्ल्ड स्कूल पंचकूला को 2-1 से मात दी।
अनुराग कुजूर (लिटिल फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल) को गोल्डन बूट अवार्ड से सम्मानित किया गया जबकि आरव मलिक (सेंट जेवियर्स हाई स्कूल) को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर घोषित किया गया। प्रिंसिपल जॉर्ज एस शियर ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया और सभी खिलाड़ियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।