फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में प्रगति की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पंचकूला। उपायुक्त सतपाल शर्मा ने वीरवार को सेक्टर -1 लघु सचिवालय के सभागार में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक सहकारिता आंदोलन को सशक्त करने और इसकी पहुंच को जमीनी स्तर तक सुनिश्चित करने हेतु गठित समिति के कार्यों की समीक्षा के लिए आयोजित की गई थी। बैठक के दौरान उपायुक्त ने पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की प्रगति की समीक्षा की और सहकारिता योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, सहायक रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटीज गगनदीप सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें