फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: लड़की बोले तो उसकी सुनो, शक करने की बजाय उसकी हिम्मत बनो

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमारी ने नाडा गांव में महिलाओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मरक्षा, कानूनी अधिकारों और पुलिस सहायता से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के मार्गदर्शन और डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी ने कहा कि समाज में आज भी जब कोई लड़की किसी गलत व्यवहार या अभद्र टिप्पणी की शिकायत करती है तो अक्सर लोग उसी पर सवाल उठाने लगते हैं। अब इस सोच को बदलने की जरूरत है। जब लड़की बोले तो उसकी सुनो और शक करने की बजाय उसकी हिम्मत बनो। इंस्पेक्टर राजेश कुमारी ने महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया कि किसी भी प्रकार के अपराध या उत्पीडऩ की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम की जानकारी देते हुए कहा कि यह व्यवस्था महिलाओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गई है। इसके साथ ही महिलाओं को साप्ताहिक आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें