पंचकूला। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने एक महिला को गांजा बेचते गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला बीना खड़क मंगोली की रहने वाली है। पुलिस ने महिला के खिलाफ सेक्टर-7 थाने में मामला दर्ज किया है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे टीम को सूचना मिली थी कि एक महिला खडक मंगोली के पास गांजा बेचने का काम कर रही है। इसके बाद तुरंत महिला पुलिसकर्मी के साथ मौके पर दबिश दी गई। पुलिस टीम ने यहां गोशाला के पास एक महिला को खड़ा देखा जिसके हाथ में नीले रंग का थैला था। पुलिस ने महिला से पूछताछ की और तलाशी लेने पर थैले से नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। इसका वजन 2 किलो 120 ग्राम हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।