फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार निजी हाथों में सौंपेगी सरकारी संपत्तियां, स्पोर्ट्स स्टेडियम सहित 53 विश्राम गृह और 10 सड़कें चिह्नित

Wed, 01 Sep 2021 12:10 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य की संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
अमरिंदर सिंह - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार केंद्र सरकार की तरह अब सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही है। सरकार नेे इसके लिए मोहाली के मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स स्टेडियम सहित 53 विश्राम गृह और 10 सड़कें चिह्नित की हैं। हालांकि सरकार के इस फैसले का विरोध भी शुरू हो गया है।

विज्ञापन


शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य की संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही है।

ढींढसा ने एक साक्षात्कार में सरकार के फैसले को जनविरोधी बताते हुए कहा कि राज्य सरकार ने पहले चरण में अमृतसर के गुरु नानक ऑडिटोरियम, गोलबाग स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, महाराजा रणजीत सिंह ऑडिटोरियम, मोहाली के मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स स्टेडियम सहित लुधियाना की कुछ सरकारी जमीनों सहित 53 सरकारी विश्राम गृहों के साथ ही 10 सड़कों को चिह्नित किया है। उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स अकादमी मोगा के अतिरिक्त फिरोजपुर और लुधियाना में संपत्तियां हैं।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि सांस्कृतिक कार्य विभाग पहले ही कह चुका है कि करीब 12 सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में सौंप दिया जाएगा। कैप्टन सरकार केंद्र सरकार की योजना के तहत राज्य सरकार की संपत्तियों को निजी क्षेत्र को सौंप रही है। शिअद इसका पुरजोर विरोध करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें