फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविशील्ड वैक्सीन : हल्का बुखार और सूजन आए तो घबराएं नहीं, ऐसा होना लाजिमी है  

Mon, 18 Jan 2021 12:48 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
विज्ञापन
पंचकूला में वैक्सीनेशन करवाते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
अगर कोविशील्ड वैक्सीन लगाने के बाद सूजन या बुखार आए तो घबराएं नहीं। हरियाणा के पंचकूला में वैक्सीन को करीब 266 फ्रंटलाइन वर्करों पर लगाने के बाद ऐसा परिणाम सामने आया है। हालांकि जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि वैक्सीन लगने के बाद ऐसा होना लाजिमी है। सूजन या बुखार वैक्सीन का कोई दुष्प्रभाव नहीं है। 
विज्ञापन


पंचकूला स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को 266 लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई। अब तक करीब 20 मामलों में कंपकंपी के बाद बुखार आया है। कुछ लोगों को वैक्सीन लगाने के स्थान पर सूजन आई है।

यह भी पढ़ें - Coronavirus Vaccination Certificate: आम नहीं बेहद खास है कोरोना टीकाकरण के बाद मिलने वाला सर्टिफिकेट, टीका लगवाएं तो लेना न भूलें, जानें उपयोगिता 
विज्ञापन


पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि वैक्सीन लगाने के बाद करीब 20 ऐसे मामले आए हैं। इसमें शुरुआत में हल्का बुखार महसूस किया गया, वह भी शनिवार की शाम को। इसके बाद रविवार को बुखार ठीक हो गया। वहीं दूसरी ओर कुछ को वैक्सीन लगने वाले स्थान पर दर्द महसूस हुआ। उन्होंने बताया कि वैक्सीन लगाने के बाद ऐेसा होना सामान्य है। 

जैसे टिटनेस या अन्य इंजेक्शन लगवाने पर हल्का बुखार आता है, वह वैक्सीन के बाद आम बात है। जहां तक सूजन या दर्द का सवाल है तो वैक्सीन लगवाने वाले स्थान पर यह रहता है। मैंने खुद वैक्सीन लगवाई और मुझको हल्का सा बुखार आया था। - डॉ. संजीव गोयल, सीनियर मेडिकल आफिसर, रायपुररानी

मैंने वैक्सीन लगवाई थी। मुझे हल्का सा बुखार महसूस हुआ था पर यह ठीक हो गया। वैक्सीन का अब तक मुझको कोई दुष्प्रभाव नहीं दिखाई दिया है। वैसे भी कोई भी वैक्सीन लगाई जाती है तो हल्का बुखार आना आम बात है।  - डॉ. राजीव नरवाल, डिस्ट्रिक्ट नोडल अधिकारी, कोविड

विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें