फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 35 लाख की लिफ्ट डेढ़ साल से बंद फाइल में, मरीज सीढ़ियां चढ़ने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-9 राजकीय आयुर्वेद औषधालय में इंस्टाल नहीं हुई लिफ्ट रोजाना 200 मरीज हो रहे परेशान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-9 स्थित राजकीय आयुर्वेद औषधालय सेक्टर 9 में 35 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत लिफ्ट डेढ़ साल बाद भी इंस्टाल नहीं हो सकी है। हालात यह हैं कि लिफ्ट का पूरा सामान परिसर में रखा है, लेकिन तकनीकी खामियों का हवाला देकर काम अधूरा छोड़ दिया गया है।
औषधालय में रोजाना सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक करीब 200 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। पंचकर्मा, योग सत्र और विभिन्न आयुर्वेदिक उपचार के लिए पहली और दूसरी मंजिल पर जाना पड़ता है, जिससे बुजुर्ग और दर्द से पीड़ित मरीजों को सीढ़ियां चढ़ने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। मरीजों और तीमारदारों की मांग है कि करोड़ों के बजट वाले स्वास्थ्य ढांचे में बुनियादी सुविधा के लिए उन्हें इंतजार न कराया जाए और लिफ्ट को तुरंत चालू किया जाए।
विज्ञापन


चंडीगढ़-जीरकपुर से भी आते हैं मरीज
यहां सेक्टरों के अलावा चंडीगढ़ और जीरकपुर से भी मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। जोड़ों के दर्द, मांसपेशियों की तकलीफ, सर्दी-जुकाम और थेरेपी लेने वाले मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है।
विज्ञापन


सेक्टर-9 निवासी सलिल गर्ग ने बताया कि लिफ्ट न होने से मरीजों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। सेक्टर-15 की परमिंदर कौर और विशाखा सिंह ने कहा कि योग शिविर में भाग लेने के लिए ऊपरी मंजिल पर जाना कठिन हो जाता है। काम पूरा न होने के लिए लोक निर्माण विभाग को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

कोट
औषधालय में लिफ्ट का काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है। सामान रखा है, लंबे समय से इंस्टालेशन के लिए कहा जा रहा है।”
-दिलीप मिश्रा, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी, पंचकूला

कोट
लिफ्ट का सामान साइट पर है। तकनीकी खामियों को दूर कर जल्द इंस्टालेशन पूरा किया जाएगा।
-आशीष चौहान, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, पंचकूला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें