फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चंडीमंदिर टोल प्लाजा की अव्यवस्थाओं पर लीगल नोटिस, 30 तक सुधार का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। जीरकपुर-परवाणू नेशनल हाईवे-5 स्थित चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर जाम और अव्यवस्थाओं के खिलाफ शिवालिक विकास मंच के अध्यक्ष विजय बंसल एडवोकेट ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और टोल संचालन कंपनी मैसर्स क्लाउडन्यू हाईवेज को लीगल नोटिस भेजा है।
विज्ञापन

उन्होंने 30 अक्टूबर तक समस्याओं का समाधान करने का अल्टीमेटम देते हुए मांगें पूरी न होने पर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर करने की चेतावनी दी है। विजय बंसल ने आरोप लगाया कि पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती नहीं होने से कई टोल लेन बंद रहती हैं और वाहनों की लंबी कतारें लगती हैं। वाहन चालकों को टोल पार करने में आधे से एक घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। जाम के कारण एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों के फंसने का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने टोल प्लाजा के दोनों ओर इमरजेंसी लेन चौड़ी करने, पर्याप्त ट्रैफिक मार्शल तैनात करने और 100 मीटर कतार संबंधी नियम लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें