फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 8 करोड़ खर्च के बाद भी नहीं रुकी लीकेज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबहेड: बारिश के बाद सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में पानी भरने से मरीज परेशान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में बारिश के बाद इमरजेंसी बिल्डिंग में फिर लीकेज की समस्या सामने आई है। करीब 8 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद छत से पानी टपकना नहीं रुका, जिससे मरीजों को बेड बदलकर इलाज कराना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार रात हुई बारिश के बाद इमरजेंसी में जगह-जगह पानी भर गया। छत से लगातार पानी टपकने के कारण मरीजों और स्टाफ को परेशानी झेलनी पड़ी। अस्पताल परिसर में भी पानी भरने से आवाजाही प्रभावित हुई। लीकेज ठीक करने का काम लोक निर्माण विभाग को दिया गया था। विभाग की ओर से पेंटिंग और मरम्मत के दावे के बावजूद समस्या बरकरार है।
विज्ञापन


बेड के नीचे भर गया पानी
मरीज सतीश (निवासी मौलीजागरा) ने बताया कि येलो वार्ड में भर्ती के दौरान पानी भरने से उन्हें रात में बेड खिसकाना पड़ा और काफी परेशानी हुई।

पेंटिंग के बाद भी टपक रही छत
सुलेखा (निवासी सेक्टर-4) ने कहा कि पेंटिंग के बाद लीकेज दिखती नहीं, लेकिन छत से पानी टपकता रहता है, जिससे लगातार दिक्कत हो रही है।

कोट
अस्पताल में काम पूरा कराया गया है। यदि कहीं लीकेज है तो उसे जल्द ठीक किया जाएगा।
-आशीष चौहान, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी

लीकेज का काम पीडब्ल्यूडी को सौंपा गया है, जल्द ही इसे पूरी तरह दुरुस्त कराया जाएगा।
-आरएस चौहान, पीएमओ, सिविल अस्पताल, सेक्टर-6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें