फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सिविल अस्पताल में 3 करोड़ के घपले की परतें खुलेंगी, स्वास्थ्य विभाग कराएगा खातों का ऑडिट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। जिला स्वास्थ्य विभाग में सामने आए करोड़ों रुपये के घपले का मामला लगातार गहराता जा रहा है। घोटाले की असली रकम और इसमें शामिल लोगों का पता लगाने के लिए विभाग ने अब सभी बैंक खातों का ऑडिट कराने का फैसला लिया है। सिविल सर्जन की ओर से इस संबंध में हेल्थ महानिदेशक को प्रस्ताव भेज दिया गया है। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद स्वतंत्र एजेंसी से ऑडिट कराया जाएगा।
विभागीय अधिकारियों का मानना है कि ऑडिट के बाद घोटाले की कई और परतें खुल सकती हैं और नए नाम भी सामने आ सकते हैं। अभी तक करीब तीन करोड़ रुपये के गबन का अनुमान लगाया जा रहा था, लेकिन सीएमओ कार्यालय की जांच में 14 संदिग्ध खातों में ही 4 करोड़ 90 हजार रुपये की अतिरिक्त ट्रांजेक्शन मिली है। इनमें सीएमओ और पीएमओ दोनों के डीडीओ कोड से भुगतान हुआ। पीएमओ के 73 लाख रुपये से अधिक के गबन और आयुष्मान सहित अन्य खातों की जांच अभी बाकी है।
विज्ञापन

दो कमेटियों ने सौंपी जांच रिपोर्ट
मामला सामने आने के बाद डीडीओ के नेतृत्व में एक कमेटी ने जांच शुरू की थी। वहीं, पीएमओ कार्यालय की सात सदस्यीय टीम ने भी अपने स्तर पर पड़ताल की। दोनों कमेटियों की जांच रिपोर्ट पुलिस को सौंपी जा चुकी है। अब विभाग के करीब 40 अलग-अलग बैंक खातों का ऑडिट कराने की तैयारी है। इसमें खातों में आई और खर्च की गई राशि, संदिग्ध भुगतान, गबन की रकम और पैसा किन खातों में भेजा गया, इसकी जांच होगी। साथ ही बिलों के भुगतान में नियमों का पालन और अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आएगी।
विज्ञापन

जांच के लिए आरोपी को अस्पताल लाया गया
दूसरी ओर पुलिस ने भी जांच तेज कर दी है। गबन के मामले में आरोपी डाटा एंट्री ऑपरेटर राजेश मल्होत्रा से पूछताछ के बाद पुलिस सोमवार को उसे सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल लेकर पहुंची। उसे पांचवीं मंजिल पर स्थित कार्यालय में ले जाकर जांच की गई। इस दौरान कंप्यूटर और उनमें सुरक्षित डाटा खंगाला गया। आरोपी के जिम्मे रहे बैंक खातों और संबंधित रिकॉर्ड की विभागीय स्तर पर भी पुष्टि की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें