पतंजलि योगपीठ में बाबा रामदेव से मिलतीं विधायक लतिका शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
मोरनी में हर्बल पार्क के बनाने के लिए कालका की विधायक लतिका शर्मा हरिद्वार में योग गुरु व पतंजलि योगपीठ के संचालक बाबा रामदेव से रविवार को मिलीं। इस भेंट का मुख्य उद्देश्य मोरनी में बनने वाले हर्बल पार्क की योजना पर जल्द काम शुरू कराने का आग्रह करना था।
वहीं योग गुरु रामदेव से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि मोरनी के विकास में हर्बल पार्क का काफी महत्व है। इसके बनने से मोरनी में पर्यटन के व्यवसाय को भी काफी फायदा होगा। साथ ही मोरनी के लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढे़ंगे। वहीं बाबा रामदेव ने लतिका शर्मा को जल्द ही काम शुरू करने का आश्वासन दिया है।