फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, पर्स समेत हैंडबैग चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-5 मनसा देवी मंदिर में दर्शन करने गए व्यक्ति की कार का शीशा तोड़कर चोर लैपटॉप और हैंडबैग चोरी कर फरार हो गया। घटना वीरवार शाम करीब साढ़े सात बजे हुई। पीड़ित ने शिकायत पर थाना मनसा देवी कांप्लेक्स पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक एमडीसी सेक्टर-5 के रहने वाले पीड़ित मयंक जैन हरियाणा सिविल सचिवालय में काम करते हैं। वह वीरवार शाम साढ़े सात बजे सहकर्मी हिमानी शर्मा की कार से मनसा देवी के दर्शन करने आए थे। उन्होंने कार को भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान के सामने खड़ा किया था। जब वह दर्शन कर लौटे तो ड्राइवर साइड के पीछे की खिड़की का शीशा टूटा हुआ था। जब उन्होंने गौर देखा कार से लैपटॉप, पर्स और हैंडबैग गायब था। पर्स में गाड़ी की आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन और एसबीआई एटीएम कार्ड समेत 1500 रुपये की नकदी थी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। अभी तक चोर का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें