फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नशा तस्करी और नशा सेवन से जुड़ी सूचना देने के लिए नंबर जारी, गुप्त रहेगी पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। केंद्र सरकार ने नशे के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाते हुए राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन मानस -1933 की शुरुआत की है। इस मुहिम से पंचकूला पुलिस भी जुड़ी है। यह हेल्पलाइन 24 घंटे संचालित होगी और इसका उद्देश्य वर्ष 2047 तक भारत को नशामुक्त बनाना है। इसके माध्यम से ड्रग तस्करी, नशा सेवन और इससे जुड़ी गतिविधियों की सूचना गुप्त रूप से साझा कर सकते हैं।
विज्ञापन




पंचकूला पुलिस भी अभियान से जुड़ गई है। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि इस हेल्पलाइन के माध्यम से केवल शिकायत ही नहीं, बल्कि नशे की लत से जूझ रहे लोगों को काउंसलिंग और पुनर्वास सेवाएं भी मिलेंगी। हेल्पलाइन देशभर की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) से जुड़ी है, जिससे सूचना मिलते ही कार्रवाई की जा सकेगी। साथ ही (https://www.ncbmanas.gov.in/awareness) वेबसाइट पर जागरूकता सामग्री जैसे पोस्टर, वीडियो और ब्रोशर भी उपलब्ध कराए गए हैं। पंचकूला के नागरिक अब स्थानीय ड्रग इंफो हेल्पलाइन 7087081100 या 7087081048 पर भी नशे संबंधी सूचना दे सकते हैं। पहचान गोपनीय रखी जाएगी। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने इस अभियान से अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें