कालका। रेलवे क्वार्टर में ताला तोड़कर चोरी की वारदात सामने आई है। चोर कर्मचारी के घर से लैपटॉप, गैस सिलिंडर, नकदी समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में राहुल ने बताया कि वह रेलवे में कार्यरत है और रेलवे आवास नंबर-380 सी में रहता है। बीते रविवार को वह शाम करीब 4 बजे ड्यूटी पर गया था।
इस दौरान जब वह खाना खाने के लिए वापस लौटा तो क्वार्टर का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि घर से लैपटॉप, गैस सिलिंडर, बर्तन (कुकर, कड़ाही, मिक्सर), ट्रिमर, पावर बैंक, म्यूजिक सिस्टम, छोटा स्पीकर और करीब एक हजार रुपये नकद चोरी हो चुके थे। संवाद