फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाला गोबिंद राम धर्मशाला का उद्घाटन, कम दाम में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। लाला गोबिंद राम धर्मशाला का रेनोवेशन कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता की ओर से उद्घाटन कर इसे लोगों को समर्पित किया गया। इस दौरान लोकतंत्र सेनानियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मंत्री कमल गुप्ता ने सनातन धर्म सभा को 7 लाख 22 हजार 2 सौ 22 रुपये की राशि देने की घोषणा की और धर्मशाला का निरीक्षण भी किया। मोती राम जिंदल ने एक लाख रुपये देने की घोषणा की। वरिष्ठ प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रेम चंद गोयल ने आयोजकों से आग्रह किया कि प्रस्ताव बनाकर जरूरतमंद लोगों को शुल्क में रियायत दी जाए। उन्होंने धर्मशाला में एक दानपात्र भी लगवाने को कहा। सनातन धर्म सभा के प्रधान डॉ. रवि बिंदल, लाला गोबिंद राम धर्मशाला कमेटी के प्रधान विजय कालिया ने बताया कि धर्मशाला का रेनोवेशन कार्य सवा करोड़ रुपये से पूरा किया गया है।
धर्मशाला में पार्किंग सहित दो बड़े हाल व कुल 11 कमरों की व्यवस्था है। धर्मशाला में दो डोरमेटरी भी बनाई गई हैं, जिसमें मैट का शुल्क 50 रुपये व बेड का सौ रुपये रखा गया है। धर्मशाला में लिफ्ट का भी प्रबंध किया गया है। संरक्षक पृथ्वी मित्तल ने बताया कि मंत्री कमल गुप्ता ने कार्यक्रम के बाद काली माता मंदिर में भी शीश नवा सुख शांति की कामना की और मंदिर के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर वरिष्ठ प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रेम चंद गोयल सहित, सांसद रत्न लाल कटारिया, कालका की पूर्व विधायक लतिका शर्मा, सनातन धर्म सभा के प्रधान डॉ. रवि बिंदल, वरिष्ठ भाजपा नेता रूबी भगत सिंह, गोबिंद राम धर्मशाला कमेटी के प्रधान विजय कालिया, उपाध्यक्ष विपिन बजाज, जनरल सेक्रेटरी कंवर सेन सिंगला, सचिव अभिनंदन गोयल, दिनेश त्रिवेदी, अशोक वर्मा, सचिव विनोद सावर्णी, सभा संरक्षक पृथ्वी मित्तल, संरक्षक रामरत्न गुप्ता, भाजपा युवा नेता चेतन अग्निहोत्री, पूर्व पार्षद कृष्ण लाल लांबा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें